Gold Silver Price TodayGold Silver Price Today (7 May 2025): सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, 24 कैरेट गोल्ड ने पार किया ₹99,000 का स्तर

मई 2025 की शुरुआत के साथ ही सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 7 मई (बुधवार) को सोने की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज हुआ। देशभर के प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹99,000 के पार पहुंच गया है, वहीं चांदी भी ₹99,000 प्रति किलो से ऊपर ट्रेड कर रही है।
आज के ताजा भाव (7 मई 2025):
24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹99,150
भोपाल, इंदौर: ₹99,050
मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर, केरल: ₹99,000
चेन्नई: ₹99,000

22 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹90,900
भोपाल, इंदौर: ₹90,800
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद: ₹90,750
18 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली: ₹74,380
मुंबई, कोलकाता: ₹74,250
भोपाल, इंदौर: ₹74,290
चेन्नई: ₹74,550

चांदी की कीमतों में उछाल (प्रति किलो)
दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता: ₹99,000
भोपाल, इंदौर: ₹99,000
चेन्नई, हैदराबाद, केरल: ₹1,11,000

कैसे जानें सोना असली है या नहीं?
अगर आप शुद्ध सोने की खरीदारी कर रहे हैं, तो हॉलमार्क को जरूर जांचें। BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा मान्यता प्राप्त हॉलमार्क आपके सोने की शुद्धता की पुष्टि करता है।ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए |Online money kaise kamaye.
हॉलमार्क कोड और शुद्धता:
24K – 99.9% शुद्धता (कोड: 999)
22K – 91.6% शुद्धता (कोड: 916)
21K – 87.5% शुद्धता (कोड: 875)
18K – 75% शुद्धता (कोड: 750)



